Connect with us

Uncategorized

‘कोई भी बाला साहेब ठाकरे और पार्टी के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता’ : शिवसेना में 3 बड़े प्रस्ताव पारित

मुंबई. महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच मुंबई में शनिवार को शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई, जहां तीन बड़े प्रस्ताव पारित किये गए. सूत्रों के अनुसार पहले प्रस्ताव में कहा गया है कि शिवसेना में सभी तरह के निर्णय लेने के सभी अधिकारी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के पास रहेंगे, जबकि दूसरे प्रस्ताव में किसी के भी द्वारा बाला साहेब ठाकरे और शिवसेना के नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है. इसी तरह से, तीसरा प्रस्ताव कहता है कि पार्टी में गद्दारी करने वालों पर कार्रवाई करने का भी अधिकार पार्टी प्रमुख के पास ही रहेगा. इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts