Connect with us

Uncategorized

मदरसों में बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है भी या नहीं अब देखना होगा:आरिफ मोहम्मद खान

राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर की बेरहमी से हत्या पर केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान भड़क गए हैं. उन्होंने कहा है कि मदरसों में पढ़ाया जा रहा है कि ईशनिंदा के जुर्म में गला काटने की सजा दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम कानून कुरान से नहीं आया है, वह किसी इंसान ने लिखा है, जिसमें सिर कलम करने का क़ानून है और यह क़ानून बच्चों को मदरसा में पढ़ाया जा रहा है.

  • केरल के गवर्नर ने कहा, हमें उस समय और भी चिंता होती है जब लक्षण तो सामने आ जाते हैं लेकिन बीमारी को समझने से ही इनकार कर देते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना सामने आई है, वह इस्लाम की शिक्षा नहीं हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस पर सोचने की जरूरत है कि मदरसों में बच्चों को पढ़ाने की जरूरत है भी या नहीं. उन्होंने कहा कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता है. ऐसे में बच्चों को मदरसों की जगह स्कूल में भेजा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बचपन की उम्र में बच्चों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. बचपन में इस तरह की कट्टर शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना पूरी तरह से इंसान को झकझोर देने वाली है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts