Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

रात में गहरी खाई में गिरी कार, कार सवार चारों लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख घटनास्थल के पास सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

बताया कि कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे। लैंसडौन के कोतवाल हरिओम सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया।

Continue Reading

More in Uncategorized