Connect with us

Uncategorized

रानीखेत के सुरेश से 60 लाख रुपए ठगने वाला नाइजीरियन साइबर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर करोड़ों की ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार किया गया है। रानीखेत निवासी सुरेश आर्य से 60 लाख साइबर धोखाधड़ी में नाइजीरियन अलवी दिल्ली के सफदरगंज एनक्लेव से गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास 8 मोबाइल फोन्स, 2 लैपटॉप, 7 सिम कार्ड्स, 4 वाईफाई डोंगल,1 कार्ड रीडर,2 पासपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद।एसटीएफ के मुताबिक नाइजीरियन गैंग के अन्य सदस्य का देश छोड़ कर फरार होनी की संभावना है मामले में दूतावास से संपर्क किया जाएगा।

विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर करोड़ों की साइबर ठगी करने के नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश करते हुए कुमांऊ एसटीएफ और साइबर पुलिस ने एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
करोड़ों की साइबर ठगी को अंजाम दे रहे नाइजीनियन गैंग की उत्तराखंड एसटीएफ को पिछले 8 माह से तलाश थी। एसटीएफ लगातार इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही थी। पता चला था कि विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर यह गैंग लोगों को साइबर ठगी में करोड़ों का चूना लगा चुका था। इसी गैंग ने रानीखेत निवासी सुरेश आर्य से 60 लाख की साइबर धोखाधड़ी की थी।

एसटीएफ ने इस मामले में आरोपित नाइजीरियन ओलिव को दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से गिरफ्तार किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts