Uncategorized
बड़ी खबर : नर्सिंग छात्रा पंखे से लटकी मिली, परिजनों में कोहराम
हल्द्वानी। शहर के एक जाने-माने नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लटकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि श्याम विहार कॉलोनी निवासी मूल रूप से उधम सिंह की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा अपनी मां और बहन के साथ हल्द्वानी में किराए पर रहकर नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती थी।शनिवार देर रात छात्रा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद मां छात्रा के कमरे में गई तो छात्रा पंखे से लटकी हुई थी । आनन-फानन में मां और बहन छात्रा को पंखे से उतार कर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
छात्रा की मां का कहना है कि खाना खाने के बाद पढ़ाई करने अपने कमरे में चली गई और किसी तरह का कोई विवाद नहीं चल रहा था, किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है पता नहीं चल पाया रहा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से परिजनों से पूछताछ कर रही है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।