Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा में कांग्रेस का नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर में हाथ की मजबूती पर विमर्श

अल्मोड़ा में कांग्रेस का नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर में हाथ की मजबूती पर विमर्श

अल्मोड़ा-आज प्रदेश कांंग्रेस कमेटी उत्तराखंड के निर्देशानुसार जिला अल्मोड़ा मुख्यालय में नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर का आयोजन होटल सुनीता सन सिटी के सभागार में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया। उक्त शिविर में पर्यवेक्षक के रूप में नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश शर्मा ने भी प्रतिभाग किया।

कांग्रेस संगठन की मजबूती पर विमर्श-

शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल,राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला भी उपस्थिति रहे। शिविर में कांग्रेस संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।‌कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कांंग्रेस संगठन को बूथ स्तर से कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की।कार्यशाला में सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया गया कि पूरे जोश के साथ एकजुट होकर सभी कांग्रेसजन संगठन के लिए कार्य करें।क्योंकि आने वाला समय कांंग्रेस का ही है।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन कांंग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं के निवारण एवं विकास के लिए सदैव तत्पर है।

यह लोग रहे उपस्थित-

शिविर में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,विनोद वैष्णव,वैभव पाण्डेय,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सभाषद सचिन आर्य,प्रो० संजय टम्टा,भूपेन्द्र भोज,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,संजय दुर्गापाल,आनन्द सिंह बगडवाल,एडवोकेट महेश चन्द्र,गोपाल चौहान,हाजी नूर अकरम खान,एम०एस०राजपूत,मनोज कुमार जोशी,महेश आर्या,दीप डांगी,एन०डी०पाण्डेय,जमन सिंह बिष्ट,किशोर नयाल,दिनेश नेगी,सभाषद हेम तिवारी,शरद साह,हर्ष कनवाल,जगदीश पाण्डेय,अख्तर हुसैन,जितेन्द्र अधिकारी,कार्तिक साह,क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी,मनोहर जोशी,अजीत टम्टा,संजय जोशी,लविता सिराड़ी,जी०एस०मेहरा,गीता मेहरा,आशा जोशी,प्रेम मनराल,हरेन्द्र प्रसाद,उदित अधिकारी, चन्दन कनवाल,सूरज वाणी,मनोज रावत,पूरन पाण्डे,देवेन्द्र धौनी,शहाबुद्दीन,आशीष भारती,दिनेश पिल्खवाल,चन्दन बोरा,लीला जोशी,रजनी टम्टा,हीरा सिंह बिष्ट,कमलेश दानू,गौरव कुमार,हर्ष कुमार आर्या,हिमांशु बिष्ट,अभिषेक गुप्ता,रोहन कुमार,मनोज रावत,अंकित सिंह,शुभम काण्डपाल, सुमित मेहता,मोहित कुमार,रक्षित बजेठा,नीरज डंगवाल,जगदीश तिवारी,इन्दर गोस्वामी, सोनू चौहान,जगमोहन बिष्ट,रमेश नेगी,देवेन्द्र बिष्ट,हिमांशु मेहता सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अल्मोड़ा में कांग्रेस का नव संकल्प घोषणा क्रियान्वयन शिविर में हाथ की मजबूती पर विमर्श
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts