Connect with us

उत्तराखण्ड

काफलीगैर में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय, 18 पदों के सृजन को शासन से मिली स्वीकृति

काफलीगैर में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय, 18 पदों के सृजन को शासन से मिली स्वीकृति

-उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बागेश्वर को मिली महत्वपूर्ण सौगात

क्षेत्रीय लोगों ने लम्बे समय तक किया इंतजार,

-चला आन्दोलन

 

गोविन्द मेहता, बागेश्वर। काफलीग़ैर तहसील क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नही खुलने से क्षेत्रवासियों में रोष था। क्षेत्रवासी प्रत्येक तहसील में डिग्री कॉलेज होने और काफलीगैर तहसील को डिग्री कालेज से वंचित किए जाने से नाराज होकर मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा करने के बाद शासनादेश जारी नही होने पर क्षेत्रीय लोगों ने जीओ जारी करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।। जहाँ क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास और विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास लगातार शासन स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त विभाग में फाइल को स्वीकृत कराने को लेकर लगातार प्रयासरत रहे।

 

 

वही एक सप्ताह पूर्व ही समाचार पत्र के अंक में विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने शीघ्र शासनादेश जारी होने की बात कही थी।अब जनपद बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र में नवीन राजकीय महाविद्यालय की स्थापना एवं उसके संचालन के लिए 18 पदों के सृजन को उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग-4 द्वारा जारी आदेश के अनुसार महाविद्यालय के संचालन के लिए 13 नियमित एवं पांच आउटसोर्स पद स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

शासनादेश के अनुसार महाविद्यालय में प्राचार्य का एक पद, हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र एवं संस्कृत विषयों में सात सहायक प्राध्यापक के पद, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक के दो पद, पुस्तकालय लिपिक सहित कुल 13 नियमित पद सृजित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बुक लिफ्टर, अनुसेवक तथा स्वच्छक/चौकीदार के पांच पद आउटसोर्स से भी स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।

::::विधायक श्रीमती पार्वती दास

का बयान–“काफलीगैर क्षेत्र में नवीन राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और उसके संचालन के लिए 18 पदों के सृजन की स्वीकृति क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इससे काफलीगैर एवं आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। मैं इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से निश्चित रूप से हमारे युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।”

 

 

उन्होंने कहा कि काफलीगैर में महाविद्यालय की स्थापना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षेत्र की जनता एवं छात्र-छात्राओं को इस स्वीकृति के लिए शुभकामनाएं दीं। वही शासनादेश की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts