Connect with us

Uncategorized

70957 की नेटवर्थ, 80 लाख की मर्सिडीज में सवारी, साइरस मिस्त्री का ये सच और मौत

खबर शेयर करें -

4 जुलाई 1968 को मुंबई में पैदा हुए साइरस (Cyrus Mistry) को करीब दो दशकों का अनुभव था। साइरस मिस्त्री को साल 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। साइरस मिस्त्री कारोबारी जगत में बड़ा नाम था। रतन टाटा (Ratan Tata) के उत्तराधिकारी के तौर पर चुने जाने के पहले वो प्रमुख कारोबारी समूह शपूरजी पलोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। शापूरजी पलोंजी मिस्त्री कंपनी ने मध्य एशिया और अफ्रीका में कंस्ट्रक्शन के अलावा पावर प्लांट और फैक्टरी बनाने के बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट पूरे किए। वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे और टाटा समूह के इतिहास में दूसरी बार किसी गैर-टाटा (Tata) सरनेम वाले व्यक्ति को कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था। साइरस के पास निर्माण से लेकर मनोरंजन, बिजली तथा वित्तीय कारोबार का दो दशकों से अधिक का अनुभव था। वह बिजनेस के बड़े टायकून थे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि साइरस मिस्त्री की नेटवर्थ (Cyrus Mistry Net Worth) कितनी थी और किस तरह वो इतने बड़े बिजनेस टायकून (Business Tycoon) बने थे।

70 हजार करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थसाइरस मिस्त्री के पिता पलोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, पलोंजी मिस्त्री ने अपनी मृत्यु के समय करीब 29 बिलियन से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की थी, जिससे वह भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में साइरस मिस्त्री की व्यक्तिगत नेटवर्थ 70,957 करोड़ रुपये थी।

आलिशान बंगले में रहते थे साइरस

साइरस मिस्त्री अपनी पत्नी रोहिका छागला के साथ मुंबई के एक बड़े और आलीशान घर में रहते थे। मुंबई के अलावा साइरस मिस्त्री का आयरलैंड, लंदन और दुबई में भी आवास है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइरस मिस्त्री के नाम पर शानदार याट है। साल 2020 के प्रबंधन विवाद तक, साइरस मिस्त्री के पास टाटा समूह के निजी जेट बेड़े तक पहुंच थी।

युवा चेहरों को तरजीह, घाटे में चल रही कंपनियों को बंद करने की सलाह… क्यों टाटा संस के निशाने पर आ गए थे साइरस मिस्त्रीआयरलैंड की भी थी नागरिकतामिस्त्री के पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी। वहीं वह भारत के स्थायी नागरिक थे। उनकी मां आयरलैंड में पैदा हुई थी, जिसके चलते उन्हें वहां की नागरिकता मिली थी। साइरस मिस्त्री ने 1992 में देश के विख्यात वकीलों में शामिल इकबाल चागला की बेटी रोहिका चागला से शादी की थी। साइरस मिस्त्री टाटा परिवार के काफी करीब रहे हैं। उनकी एक बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई थी। स्कूली पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिग्री ली और लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री ली थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts