Connect with us

Uncategorized

एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ बने भारत के नए उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली। देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों में में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीत हासिल की है। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला था। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना पहले ही तय था।
उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को करीब 93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि कुल 780 सांसदों में से 725 सांसदों ने मतदान शाम पांच बजे तक मतदान किया। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही चुनाव से दूर रहने के फैसले की घोषणा की थी। हालांकि, इसके दो सांसदों शिशिर कुमार अधिकारी और दिब्येंदु अधिकारी ने मतदान किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts