Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश मदरसों में शिक्षकों और छात्रों के लिए अब राष्ट्रगान भी अनिवार्य

उत्तर प्रदेश में मदरसों में राषट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। आदेश के अनसार ये आदेश मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसों में लागू होगा। मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों में पढ़ाई से पूर्व राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। यूपी में रमजान की छुट्टियों के बाद खुल रहे सभी मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान होगा और दुआएं भी मांगी जाएंगी।

आदेश में कहा गया है कि, राज्य के सभी मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित मरदसों में आगामी शिक्षण सत्र की कक्षाएं शुरू होने से पहले अन्य दुआओं के साथ शिक्षकों और छात्रों के लिए राष्ट्रगान भी अनिवार्य होगा। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को आदेश की पालना करवाने के साथ ही नियमित तौर पर इसकी निगरानी भी करनी होगी।

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के अनुसार राष्ट्रगान सभी मदरसों में किया जाएगा औऱ इसके लिए सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। अंसारी ने कहा की नए सत्र की शुरुआत के साथ ही मदरसों में बच्चों का आना शुरू हो गया है ऐसे में अब दीनी दुआ के साथ मदरसों में राष्ट्रगान लगातार करवाया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts