Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नरसिंह क्रिकेट क्लब की 231रनों से बड़ी जीत

खबर शेयर करें -

दिव्यम रावत/ऋषभ सिंह/युवराज सिंह के अर्धशतकों से बनाया लीग मैच का सबसे बड़ा स्कोर

जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग का मैच कमलवागांजा के जी एन जी क्रिकेट एरिना में नरसिंह क्रिकेट क्लब और हल्द्वानी क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया,नरसिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान दिव्यम रावत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,और 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर पहाड़ जैसा लक्ष्य 378 रन बना दिये, अंडर-19 बोर्ड खिलाड़ी दिव्यम रावत ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 12 चौके 3 छक्के की मदद से 87 रन,ऋषभ सिंह ने 10 चौके 2 छक्के की मदद से 84 रन,युवराज सिंह ने 8 चौके 3 छक्के की मदद से 73 रन,इसके अलावा जतिन खाती ने 42 और मनीष नाथ ने 45 रनों का योगदान दिया,गौरव अधिकारी ने 5 विकेट,सुजल मेहरा और पारस मेहरा ने 2–2 विकेट लिये,जबाब में उतरी हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल हो गई,पूरी टीम 38.2ओवर में 147 रन बनाकर पवेलियन पहुँच गई,ओर 231 रनो के विशाल अंतर से मैच हार गई,टीम के लिये गौतम चंद ही संघर्ष करते नजर आये गौतम ने 13 चौके की मदद से 74 रन बनाये ,नरसिंह क्रिकेट क्लब के लिये रोहित पंथोला ने 3 विकेट जबकि कृष ओर मेहुल जोशी ने 2-2 विकेट लिये, बल्लेबाज विकेट में टिकने में पूरी तरह नाकाम रहे,और टीम बड़े अंतर से मैच हार गई,मैच के अंपायर विजय आर्या और निश्चय मेहरा जबकि स्कोरर पवन राणा और नीरज पनेरू थे,आज मैच के अंपायर पूर्व खिलाड़ी जय हिंद आटोटेच सिडकुल के एम डी तेजू बघेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया,साथ ही पूर्व खिलाड़ी मुख्य अथिति ने सभी युवा खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को साझा किया,इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै,कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया,क्रिकेट कोच नवीन टम्टा,इंदर सिंह जेठा,अमरपाल संधू,मनोज भट्ट, गौरव कपिल मौजूद रहे,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै में बताया कल का मैच हिमालयन क्रिकेट एकेडमी और उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन के मध्य प्रातः 6.30 बजे से खेला जायेगा,

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts