Connect with us

अपराध

नरेश पांडे प्रकरण: पहली शिकायतकर्ता को नहीं मिली राहत, एक दिन की पुलिस रिमांड

 

नरेश पांडे प्रकरण: पहली शिकायतकर्ता को नहीं मिली राहत, एक दिन की पुलिस रिमांड

भवाली। चर्चित नरेश पांडे यौन शोषण प्रकरण में पहली शिकायतकर्ता को मंगलवार को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई प्रभारी न्यायाधीश की अदालत में हुई, जहां पुलिस की ओर से रिमांड का अनुरोध स्वीकार करते हुए शिकायतकर्ता को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

 

बताया गया कि नियमित पॉक्सो अदालत के अवकाश पर होने के कारण केवल रिमांड संबंधी कार्यवाही की गई। जमानत अर्जी पर विस्तृत सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित की है, जहां शिकायतकर्ता की जमानत अर्जी पर सुनवाई होने की संभावना है।

 

 

 

इस मामले को लेकर पूरे कुमाऊं में पहले से ही चर्चा बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रिमांड के दौरान पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली जमानत सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे मामले की दिशा तय हो सकती है।

 

 

 

गौरतलब है कि नरेश पांडे यौन शोषण प्रकरण में दर्ज मुकदमे के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने में लगी हैं।

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts