Connect with us

Uncategorized

नंदा देवी महोत्सव में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. हुड़दंगियों को पुलिस कप्तान की दो-टूक

नैनीताल। सरोवर नगरी के पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आगामी 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले मां नैना देवी महोत्सव मेले के सपफल आयोजन के लिए पुलिस टीम के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को संचालित करने के निर्देश दिए एसएससी भट्ट ने बताया 7 दिन तक आयोजन होने वाले मां नैना देवी महोत्सव को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व क्राइम जगदीश चंद्र के नेतृत्व मे पूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल विभा दीक्षित और पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात नितिन लोहनी की निगरानी में सभी व्यवस्थाएं होंगी और एक बटालियन पीएसी 100 कांस्टेबल 12 इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं के लिए मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त एक दर्जन सादी वर्दी में पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ चेन स्कैनिंग और जेब कतरों पर नजर रखी जाएगी।

इसके अतिरिक्त श्री राम सेवक सभा द्वारा के बुजुर्ग महिला पुलिस को अलग से दर्शन कराने के को लेकर पुलिस द्वारा बुजुर्ग लोगों की अलग से लाइन लगवा कर दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही पूरे मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएंगे और मंच से उसका संचालन किया जाएगा। माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा और भक्तों से भी बनाया गए पालन करने का निवेदन एसएसपी द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया 1 तारीख से 7 तारीख तक रूसी बाईपास और मंगोली दोनों चौकियों मैं चौकी इंचार्ज के अलावा चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और मेले के दौरान भीड़ बड़ने पर वाहनों को वहीं पर रोक कर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल मा नैना देवी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल विभा दीक्षित, कोतवाल प्रीतम सिंह, थाना अध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर, सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts