Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सीएम का नाम तय, कल चुना जायेगा विधायक दल का नेता, राजनाथ, लेखी रहेंगे मौजूद

खबर शेयर करें -

भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को देहरादून के एक निजी होटल में में होगी। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की मौजदूगी में उत्तराखंड में चुनाव जीते तमाम भाजपा विधायक सोमवार को अपने नेता का चुनाव करेंगे जो प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। दिल्ली में अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में सीएम का नाम तय हो चुका है, यह सूत्रों का कहना हा। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी आलाकमान की तरफ से पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी आज रविवार को या फिर सोमवार को देहरादून पहुुंच सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को विधायक अपने नेता का चयन करेंगे और मंगलवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

वहीं इससे पहले सोमवार सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह (सेनि) प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाएंगे। जिसके बाद प्रोटेम स्‍पीकर सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सोमवार शाम 4:00 बजे विधानमंडल दल की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized