Connect with us

Uncategorized

नैनीताल: पर्यटकों ने रखी कॉलगर्ल की डिमांड, गाइड को थप्पड़ जड़ने पर स्थानीय लोगों ने कूटा

उत्तराखंड में पर्यटको की पसंद माने जाने वाले नैनीताल शहर में आए दिन पर्यटकों के अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। बुधवार को कुछ इसी तरह का एक अन्य मामला सामने आया जहां नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने गाइड से कॉलगर्ल की डिमांड कर दी और जब गाइड ने उन्हें यह सब करने से टोका तो समझने की बजाय एक पर्यटक ने गाइड को थप्पड़ जड़ दिया। मामले का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने गाइड के साथ मिलकर पर्यटकों को कूट दिया। हांलांकि पुलिस आने से पहले दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और रातों-रात कमरा खाली करवा दिया गया। किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में तहरीर नहीं दी गई।

दरअसल नैनीताल के माल रोड स्थित एक होटल में पांच पर्यटक ठहरे हुए थे। बुधवार रात को उन्होंने होटल के गाइड से कॉलगर्ल की डिमांड करने लगे। गाइड में रहने की चेतावनी दी तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इसी दौरान एक पर्यटक ने गाइड को थप्पड़ जड़ दिया। मामले का पता चलते ही होटल स्टाफ और स्थानीय युवक गाइड के पक्ष में आए और पर्यटकों को घेरकर पीट दिया। जिसके बाद पर्यटकों से रात में ही कमरा खाली करवा दिया। सूचना मिलने पर तल्लीताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts