Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल : गुलदार की दहाड़, अचानक गोली चली और टूट गया युवक का जबड़ा

खबर शेयर करें -

नैनीताल शहर के समीपवर्ती वीरभट्टी क्षेत्र में पिस्टल से गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलदार की आवाज सुन फायरिंग करने के दौरान पिस्टल जाम हो गई। अचानक गोली चली तो युवक का जबड़ा टूट गया। एंबुलेंस की मदद से उसे हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरभट्टी बिष्ट स्टेट निवासी उदयराज सिंह बिष्ट (36) को शनिवार देर रात करीब दो बजे घर के बाहर गुलदार के दहाडऩे की आवाज आई। जिसको भगाने के लिए उदय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाहर आ गया।

जहां उन्होंने हवाई फायर कर गुलदार को भगाने का प्रयास किया इस दौरान अचानक गोली चल गई। जो सीधे उनके जबड़े में लग गई जिससे उनका जबड़ा टूट गया। घर पर मौजूद मां ने जब यह देखा तो उसने अन्य लोगों को सूचना दी। सुबह उन्होंने 108 के माध्यम से उसको हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया।

सूचना के बाद ज्योलीकोट पुलिस भी सुबह उनके घर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ मिला। देर शाम दोबारा पहुंची टीम को युवक की मां घर पर मिली। जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार युवक की ‌पिस्टल से युवक के जबड़े में गोली लगी है। जिसको हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मामले में फिलहाल पुलिस पूछताछ और जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts