Connect with us

Uncategorized

नैनीताल के पास बलदियाखान में अनियंत्रित कार खाई में गिरी

नैनीताल के समीपवर्ती बल्दियाखान क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर तत्काल उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना बिजनौर निवासी चार युवक अपनी आर्टिका कार संख्या यूपी 20 सीए 8401 से नैनीताल घूमने आए थे।नैनीताल घूम वापस लौटने के दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर बल्दियाखान नैनागांव के समीप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
रूसी बाईपास चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र प्रसाद ने बताया की सड़क हादसे में 30 वर्षीय आदिल, डीगर (30), आसिफ (28), कल्लू (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ अजहर वारसी ने बताया कि वाहन गहरी खाई में गिरने के कारण 4 लोग घायल हुए हैं जिनमें से आदिल वह कल्लू के गहरी चोट आई है गंभीरता को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया है दो युवक का उपचार करके उनको छुट्टी दे दी है। इस अवसर पर एसआई कैलाश जोशी दीपक बिष्ट कांस्टेबल शाहिद हुसैन आदि लोगों ने सहयोग दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts