Connect with us

Uncategorized

नैनीताल के पास इस इलाके में अज्ञात शव मिलने से सनसनी….शिनाख्त का प्रयास..

नैनीताल/भीमताल। भीमताल क्षेत्र अंतर्गत तल्लीताल पंत पार्क के पीछे भीमताल झील में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन अज्ञात शव के संबंध में कोई लाभप्रद सूचना न मिलने पर उक्त अज्ञात शव को शिनाख्त व अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी नैनीताल में भिजवाया गया था।
उपनिरीक्षक शंकर नयाल द्वारा उक्त अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए जाने पर मृतक के परिजन नेपाल में होना ज्ञात हुआ। जिनको शिनाख्त के लिए तलब किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा अज्ञात शव की शिनाख्त अपने भाई शिवा परिहार पुत्र दल बहादुर परिहार निवासी शंकरपुर पोस्ट ऑफिस राजापुर जिला बर्दिया नेपाल हाल निवासी भीमताल के रूप में की गई। जिसके बाद शिनाख्त व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को मृतक उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts