Connect with us

अपराध

नैनीताल: अधिवक्ता ने कार में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट मिलने से सनसनी

नैनीताल: अधिवक्ता ने कार में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट मिलने से सनसन

नैनीताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कथित तौर पर अपनी कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें डिप्रेशन का जिक्र होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts