Connect with us

Uncategorized

राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होते ही मुर्मू जेड प्लस सुरक्षा घेरे में

दिल्ली। केंद्र ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सीआरपीएफ कमांडो की जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के 64 वर्षीय मुर्मू की सुरक्षा संभाल ली। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद सोमवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में ओडिशा के पार्टी नेता मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं यहां पूजा करने से पहले मुर्मू ने शिव मंदिर में झाड़ू भी लगाईं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts