Connect with us

Uncategorized

मोहम्मद जुबैर ने अब सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, यूपी पुलिस के FIR को दी है चुनौती

हाइलाइट्स
1.याचिका में मोहम्मद जुबैर ने अपने खिलाफ जांच के लिए गठित SIT की संवैधानिकता को भी चुनौती दी है.
2.मोहम्मद जुबैर ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज उनके खिलाफ 7 FIR को रद्द करने की मांग की है

नई दिल्ली. ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापर मोहम्मद जुबैर ने सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की है. इस याचिका में मोहम्मद जुबैर ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज उनके खिलाफ 7 FIR को रद्द करने की मांग की है. इसके अलावा याचिका में मोहम्मद जुबैर ने अपने खिलाफ जांच के लिए गठित SIT की संवैधानिकता को भी चुनौती दी है. मोहम्मद जुबैर पर नूपुर शर्मा की कथित टिप्पणी के बाद हिंसा भड़काने का आरोप है और इस मामले में उनके खिलाफ कई केस दर्ज है.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में जुबैर
इधर एक मामले में मोहम्मद जुबैर को हाथरस कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जुबैर को आज यानी गुरुवार को भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हाथरस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मोहम्मद जुबैर के खिलाफ जिले के दो अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं. जुबैर फिलहाल तिहाड़ जेल दिल्ली में है और इस प्रकरण की जांच एसआइटी कर रही है.

27 जून से गिरफ्तार
मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने चार साल पुराने एक ट्वीट के मामले में 27 जून को गिरफ्तार किया था. दरअसल, उन्होंने 1983 की एक फिल्म से लिए गए एक स्क्रीनशॉट को उन्होंने अलग रंग देकर ट्वीट किया था. हिन्दू संगठनों ने इस ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक अन्य ट्वीट को लेकर उनपर केस दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी नूपुर शर्मा विवाद के बाद हुई.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts