Connect with us

धर्म-संस्कृति

Monthly Horoscope June 2022: जून माह में इन राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, जानें मेष से मीन राशि तक का हाल

खबर शेयर करें -

Monthly Horoscope June 2022: जून का महीना कई राशि वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस महीने पांच मुख्य ग्रहों ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन कई राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। 3 जून को बुद्ध देव वक्र चाल चलेंगे और वृषभ राशि में जाकर मार्गी होंगे। शनि देव 5 जून को वक्री होंगे। सूर्यदेव 16 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि शुक्र देव 18 जून को अपनी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और अंत में मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा जून का महीना।

मेष राशि

जून का माह आपके लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आ रहा है। 18 जून तक कोई भी बड़ा फैसला न ले ,उसके बाद परिस्थितियां कुछ सामान्य रहेंगी l किसी बड़े पूंजी निवेश से बचे l साझेदारी के व्यापार में और वैवाहिक जीवन में भी कुछ परेशानियां रह सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। खर्चा भी अत्याधिक रहेगा l क्रोध की अधिकता रहेगी l अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें l विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। विदेश यात्राएं हो सकती है। उपाय के तौर पर हनुमान जी की उपासना करें।

वृषभ राशि

जून का यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। मन परेशान रह सकता है। आपसी रिश्तों में तनातनी का माहौल रह सकता है । स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया बढ़ सकती है। आकस्मिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। यात्रियों की अधिकता रह सकती है । किंतु यह स्थिति केवल 18 जून तक रहेगी उसके बाद स्थिति आपकी अनुकूल हो जाएगी। मानसिक तनाव दूर होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी ,व्यापारिक मामले सुधरेंगे । रिश्तों में चल रहे टकराव दूर होंगे। वैवाहिक तनाव दूर होगा, अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। खर्चों पर लगाम लगेंगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि

जून का यह माह आप के लिए अधिकतर मामलों में सफलता दायक रहेगा। करियर संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है पैसा अटक सकता है , खर्चों की अधिकता भी रहेंगी। किंतु धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोज़गारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे । छोटी मोटी यात्राएं हो सकती है। छात्रों को 18 जून के बाद होने वाली परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दुर्गा माता को लाल पुष्प अर्पित करें।

कर्क राशि

जून का यह माह आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। भाग्य का सहारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से तनाव रह सकता है। नौकरी व जॉब में कुछ परेशानियां अनुभव कर सकते हैं किंतु व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी । 18 जून के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उससे पहले पूंजी निवेश सोच समझकर करें पैसा अटक सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु धन लाभ भी होगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें पेट जनित रोग बढ़ सकते हैं। भगवान शिव की आराधना करें।

सिंह राशि

जून का यह माह आप के लिए करियर के लिहाज से बेहतर साबित होगा। जून का लगभग आधा महीना स्थिति सामान्य रहेगी किंतु 18 जून के बाद करियर में सफलता मिलेंगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद, प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। व्यापारिक मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए समय बेहतर है उचित अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि

जून का माह आपके लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेंगा। पुरानी चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। 18 जून के बाद आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। करियर व नौकरी में मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता मिलेंगी। पारिवारिक जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। विद्यार्थियों को मनचाहे कोर्स में एडमिशन मिलेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। माता दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पण करें।

तुला राशि

जून का यह माह आप के लिए मिश्रित फल लेकर आ रहा है। मानसिक परेशानियाँ कुछ कम होंगी। रिश्तों में चल रहे तनाव कुछ हद तक कम होंगे। 18 जून से कार्यक्षेत्र में भी सुधार के योग हैं। आर्थिक स्थिति में चल रही परेशानियां बरकरार रहेंगी । कर्ज लेने व कर्ज देने में सावधानी रखें । वैवाहिक जीवन में परेशानी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी परेशानियां रह सकती है। प्रत्येक शनिवार दृष्टिहीन लोगों को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि

जून का यह माह आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक परिस्थितियां सुधरेंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। अटका हुआ धन पुनः वापस प्राप्त होगा। 18 जून के बाद सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा मान सम्मान मैं बढ़ोतरी हो सकती है । स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी स्वास्थ्य लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नई सोच नई योजनाओं से बेहतर लाभ प्राप्त होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेंगी । वैवाहिक जीवन में चल रहीं दूरियां खत्म होंगी। आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। माता भगवती को लाल पुष्प अर्पण करें।

धनु राशि

जून का यह माह अधिकतर मामलों में शुभ फलदायक है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने का विचार बनेगा। व्यापारिक मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी में निर्णय ना लें। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। सामाजिक दबदबा बढ़ेगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय कठिन है पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। 18 जून के बाद भाग्य का साथ मिलेंगा करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे पद प्रमोशन इंक्रीमेंट बढ़ सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। गाय माता की सेवा करे हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि

जून का यह माह आपके लिए संघर्षपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में गतिरोध पैदा हो सकता है कोई भी काम बिना संघर्ष के पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां तनावपूर्ण रह सकती है । पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें कोई भी बड़ा फैसला दो सप्ताह तक टाले। माता पिता दोनों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां रह सकती है । यह स्थिति लगभग 18 जून तक रहेगी। उसके बाद समय सकारात्मक रहेगा। नौकरी व्यापार में चल रहे तनाव दूर होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बैंकैलेंस में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी वर्ग जून के अंतिम सप्ताह में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। सो अपने स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतें। मा दुर्गा की पूजा अर्चना कीजिए।

कुंभ राशि

जून का यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा किंतु स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां रह सकती है। नौकरी व्यापार में स्थिति लगभग सामान्य रहेंगी। क्रोध की अधिकता बढ़ सकती है बेवजह किसी टकराव से बचें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतें किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट लगने से योग बन रहे हैं। किंतु यह स्थिति 18 जून तक रहेगी उसके बाद समय आपके अनुकूल हो सकता है। घर ,जमीन ,प्रॉपर्टी ,वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी व्यवसाय में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी। असहाय जानवरों को भोजन खिलाएं।

मीन राशि

जून का यह माह आपके लिए पहले से बेहतर समय लेकर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी व्यापार में इजाफा होगा । सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा प्रमोशन मिल सकता है। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इच्छा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। 18 जून के बाद यात्रियों की अधिकता रहेंगी जो लाभप्रद साबित होंगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। अविवाहितों को शादी के योग बन रहे हैं। धन की स्थिति बेहतर बनेगी। आपके स्वास्थ्य में दिन प्रतिदिन सुधार होगा। भगवान नारायण को भोग लगाएं। 

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page