Connect with us

Uncategorized

बंदर छीन ले गया कलेक्टर साहब का चश्मा, पुलिसवाले करते दिखे मशक्कत, वीडियो हुआ वायरल

शहरों के बंदर बहुत समझदार हो गए हैं! जी हां, वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए अजीबोगरीब हथकंडे अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें बंदर लोगों के मोबाइल व जरूरी सामान छीनकर ले जाते हैं और बदले में पसंदीदा खाने की चीज मिलने पर ही उन्हें लौटाते हैं। हाल ही मथुरा के वृंदावन में एक बंदर, जिला के कलेक्टर साहब का चश्मा छीन ले गया। फिर क्या… डीएम के साथ मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बंदर से चश्मा वापस लेने के जुगाड़ लगाते रहे। लेकिन बंदर ने पसंदीदा चीज लेकर ही जिलाधिकारी का चश्मा लौटाया। अब घटना का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। शायद आपको भी किसी ने वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम या फिर फेसबुक पर भेजा हो।

इस खास ड्रिंक को रोजाना पीने से मक्खन की तरह पिघलेगी पेट की चर्बी

बंदर ने बहुत मिन्नते करवाईं…

बंदर छीन ले गया कलेक्टर साहब का चश्मा, पुलिसवाले करते दिखे मशक्कत, वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांता नंदा ने 21 अगस्त को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, ‘अगर आपने भारत के किसी जिले में जिलाधिकारी (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) से ज्यादा कोई शक्तिशाली नहीं देखा…। मथुरा के वृंदावन में बंदर DM नवनीत चहल का चश्मा छीनकर ले गया। थोड़ी देर मिन्नत करवाने के बाद बंदरों ने डीएम साहब का चश्मा लौटा दिया!

बॉडी में ‘गुड कोलेस्ट्रॉल’ बढ़ाने के लिए आज से ही फॉलो करें ये टिप्स

क्या है पूरा मामला?

बंदर छीन ले गया कलेक्टर साहब का चश्मा, पुलिसवाले करते दिखे मशक्कत, वीडियो हुआ वायरल

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे को हुई। एसएसपी अभिषेक यादव के साथ डीएम मंदिर की गलियों का जायजा ले रहे थे कि तभी एक बंदर आया और पलक झपकते ही डीएम साहब का चश्मा निकालाकर भाग गया। फिर जाकर पास की इमारत पर बनी रेलिंग पर बैठ गया। डीएम और पुलिसवाले बंदर से चश्मा वापस करने की गुहार लगाते रहे। तमाम कोशिशें की गईं। लेकिन अंत में बंदर को फ्रूटी दी गई, तो कहीं जाकर उसने साहब का चश्मा फेंका। हालांकि, चश्मा टूट नहीं।

‘कलेक्टर होगा अपने घर का…’

बंदर छीन ले गया कलेक्टर साहब का चश्मा, पुलिसवाले करते दिखे मशक्कत, वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को अबतक 21 हजार से अधिक व्यूज और लगभग सात सौ लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, यूजर्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां बहुत से यूजर्स अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे, वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि ऐसा तो वृंदावन में हमारे साथ भी हुआ है। जबकि एक-दो यूजर ने कहा कि उन्हें फ्रूटी, केला आदि देकर आप अपना सामान वापस ले सकते हैं। और हां… एक यूजर ने बंदरों के हवाले से लिखा- कलेक्टर होगा अपने घर का। वहीं एक ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा… सारे आदमी एक समान हैं बंदर की नजरों में।

यहां पूरा वीडियो देख लीजिए…

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts