Connect with us

Kasturi News

अपराध

फोन खोलेगा आत्महत्या का राज : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज पीजी छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में मोबाइल फोन बना जांच का केंद्र

खबर शेयर करें -

 

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज पीजी छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में मोबाइल फोन बना जांच का केंद्र

देहरादून। श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) की पीजी छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में पुलिस अब जांच का ध्यान उनके मोबाइल फोन पर केंद्रित कर रही है। माना जा रहा है कि फोन में कई ऐसे सुराग छिपे हो सकते हैं जो आत्महत्या के कारणों को स्पष्ट कर सकते हैं।

पुलिस ने परिजनों से फोन को किसी भी तरह छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को डॉ. तन्वी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर अंबाला के लिए रवाना हो गए थे। बाद में जब पुलिस ने फोन के बारे में पूछा तो पता चला कि परिजनों ने इसे साथ लेना ही भूल गए। इसके बाद पुलिस ने उनसे संपर्क किया।

डॉ. तन्वी के पिता का दावा है कि आत्महत्या से कुछ समय पहले उनकी बेटी ने उनसे करीब एक घंटे तक बात की थी और इस दौरान परेशान होने की बात बताई थी। इसके बाद डॉ. तन्वी ने मां को व्हॉट्सएप मैसेज कर देरी से घर पहुंचने की जानकारी दी थी।

पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट जांच में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि डॉ. तन्वी ने आत्महत्या से पहले किसी और से भी संपर्क किया था या कोई वीडियो संदेश छोड़ा था।

पिता का कहना है कि वे हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने के बाद ही फोन पुलिस को सौंपेंगे। पुलिस ने परिजनों से इसे जल्द से जल्द देहरादून भेजने का अनुरोध किया है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts