Connect with us

अपराध

विवादों में कौसानी स्थित आश्रम, हल्द्वानी के रहने वाले बालक की पिटाई के बाद शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

 आश्रम में मासूम से मारपीट का आरोप, शिक्षक पर केस दर्ज

कौसानी। क्षेत्र स्थित एक आश्रम में पढ़ रहे आठ वर्षीय बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आश्रम के एक शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आ गए। घटना के बाद बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी निवासी महिला का बेटा पिछले साल अक्टूबर से अनामय आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बीते 24 मार्च की सुबह जब मां ने बेटे से फोन पर बात की, तो उसकी आवाज डरी-सहमी लगी। बच्चे ने ज्यादा कुछ नहीं कहा, बस इतना अनुरोध किया कि एक बार आश्रम आकर सीसीटीवी फुटेज देख ली जाए।
बेटे की हालत को लेकर चिंतित मां तुरंत आश्रम पहुंचीं। वहां उन्होंने देखा कि बच्चे के चेहरे, सिर और पीठ पर चोट के स्पष्ट निशान थे। पूछताछ करने पर बच्चे ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसे डंडे से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और खून भी निकला। साथ ही उसने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की भी बात कही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभिभावक की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मारपीट और किशोर न्याय अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts