Connect with us

Uncategorized

लापता एसबीआई के बैंक मैनेजर का शव नदी में डूबी कार से बरामद

ऋषिकेश। भारतीय स्टेट बैंक शाखा सैंजी पौड़ी गढ़वाल के प्रबंधक सोमवार से लापता थे। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के समीप एसडीआरएफ ने मंगलवार को सर्च अभ‍ियान चलाते हुए गंगा से बरामद कार तक पहुंचे। किसी तरह से कार को बाहर निकाला। कार के भीतर से शव बरामद किया गया है। मौके पर मौजूद परिजनों ने मृतक की पहचान भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अमित विव्रेजा के रूप में की है।
इससे पहले दोपहर को ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी के समीप एसडीआरएफ ने गंगा से कार बरामद की। पहाड़ी की ढलान से उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक परिचय पत्र मिला है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक सैंजी पाबौ ब्लाक पौड़ी गढ़वाल के ब्रांच मैनेजर अमित विव्रेजा बीते सोमवार को दिन में दो बजे देहरादून से रवाना हुए थे। लोकेशन के हिसाब से वह बीते रोज शाम सात बजे व्यासी मे थे। उन्हें रात में ही सैंजी पौड़ी पहुंचना था।

सूचना के आधार पर थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत व्यासी पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसडीआरएफ व्यासी की हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने व्यासी क्षेत्र में सर्च किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि सर्चिंग के दौरान गंगा से एक कार बरामद हुई। कार को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका। जिस स्थान से यह कार गंगा में गिरी है वहां पहाड़ी से कुछ सामान मिला है। जिसमें शाखा प्रबंधक अमित विव्रेजा (36 वर्ष) पुत्र जबर सिंह निवासी कौलागढ़ थाना कैंट देहरादून का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक परिचय पत्र मिला। पुलिस के मुताबिक कार के भीतर एक व्यक्ति का शव देखा गया। ज‍िसकी पहचान बाद में बैंक शाखा प्रबंधक अमि‍त वि‍व्रेजा के रूप में हुई।थाना प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि बीते सोमवार को उनके भाई राजेश ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह सैंजी पाबो ब्लाक पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts