Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

शादी के बाद घर से लापता दुल्हन, राजस्थान से बरामद

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के दुगालखोला क्षेत्र में शादी के एक सप्ताह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दुल्हन को पुलिस ने राजस्थान से बरामद किया है। दुल्हन के पास से 12 तोला सोना भी बरामद किया गया है।

दरअसल 11 मई को दुगालखोला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अल्मोड़ा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी शादी हुई है। 10 मई को उसकी नवविवाहिता पत्नी किसी परिजन के पास जाने। की बात कहकर घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। दुल्हन का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। काफी खोजबीन तथा रिश्तेदारों से पता करने के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर पति ने लापता दुल्हन की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दुल्हन की खोजबीन के लिए कोतवाल राजेश यादव ने टीम गठित की। इसके बाद पुलिस टीम दुल्हन की खोजबीन में जुट गई। 14 भी को पुलिस ने दुल्हन को राजस्थान कै जयपुर से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने दुल्हन के पास से 12 तोला जेवरात भी बरामद किए हैं। राजेश यादव ने बताया कि बरामद की गई दुल्हन को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी आरक्षी आनंद सिंह नबियाल तथा महिला आरक्षी रजनी बघरी शामिल थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts