Connect with us

Uncategorized

अवैध खनन रोकने गए प्रधान के पति और ग्रामीण पर खनन माफिया ने किया हमला

ऋषिकेश: जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत जोगियाना (बैरागढ़) में खनन माफिया का आतंक इतना बढ़ गया है। खुले आम स्थानीय लोग के साथ मारपीट कर रहे हैं।

रविवार की देर रात 11 बजे अवैध खनन होने पर जोगियाना (बैरागढ़) में प्रधान के पति व स्थानीय ग्रामीण ने रात्रि में जब 10 डंपर से अवैध खनन कर रहे लोग को रोकने का प्रयास किया तो उनको बुरी तरह पीटा गया।

आरोप है कि इनके हाथ पैर बांधकर उन्हें गाड़ी में डालकर आइडीपीएल ऋषिकेश में फेंक दिया। मारपीट में घायल सुरजन सिंह बिष्ट और बीरबल सिंह बिष्ट को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया।

ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी थाना लक्ष्मण झूला पहुंची। उन्होंने इस मामले में पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते यह सब हो रहा है। खुलेआम ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि शिकायत पुलिस तक पहुंची है। देखा जा रहा है कि घटनास्थल राजस्व पुलिस क्षेत्र का है या सिविल पुलिस क्षेत्र का।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts