Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

खनन विवाद, गाेली की तड़तड़ाहट से गूंजा काशीपुर, एक की हालत नाजुक

खबर शेयर करें -

 काशीपुर: काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो पक्षो में मिट्टी खनन के विवाद में मारपीट की घटना के दौरान एक पक्ष से चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल को एलडी भट्ट अस्पातल लाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पाताल भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है।  

ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा निवासी अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात वह अपने मुंशी जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर को लेकर मिट्टी देखने ग्राम के ही खेत पर भेजा था। इसी बीच जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह , सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म तीन अज्ञात ने जोगा सिंह से गाली गलौच करने लगे। 

विवाद बढ़ता देख जोगा सिंह ने मामले में अनूप को फोनकर जानकारी दी। इस दौरान विवाद कम हाेने के जगह और बढ़ गया। जगरूप सिंह व गुरप्रीत सिंह ने आपा खो बैठा और अनूप व जोगा सिंह पर फायर झोंक दिया।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जोगा सिंह को लेकर सरकारी अस्पताल काशीपुर ले गए। सरकारी अस्पताल के डाक्टरो ने जोगा सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए सहोता अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। 

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ 307 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts