Connect with us

Uncategorized

परेशानियों का हवाला देकर ससुराल वालों से ऐंठ लिये लाखों रुपए, पत्नी ने कोतवाली में लगाई गुहार

हल्द्वानी। महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में गोवर्धन तिवारी स्ट्रीट, गली नंबर 8 रामपुर रोड ने कहा है कि उसका विवाह 28 नवम्बर 2002 को देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ संपन्न हुआ। आरोप है कि उसके पति ने परेशानियों का हवाला देकर उससे मायके व रिश्तेदारों से करीब 90 लाख रूपये की रकम ले ली। इतना ही नहीं हल्द्वानी स्थित साओल हार्ट सेन्टर में से भी धोखाधड़ी से उसके भाई की पार्टनरशिप को खत्म कर दिया। म‌हिला का कहना है कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर दिल्ली में किसी महिला से विवाह कर रखा है। आरोप यह भी है कि उसका पति उसे व उसकी 13 वर्षीय पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts