Connect with us

Uncategorized

माइग्रेशन गांव बुर्फू में नाले में गिरी महिला लापता, हेलीकॉप्टर से पहुंची राहत टीम

पिथौरागढ़। भारत-चीन सीमा के करीब उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित माइग्रेशन गांव बुर्फू में एक महिला नाले में गिरकर लापता हो गई। स्थानीय लोगों के खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
सूचना के बाद प्रशासन ने लापता महिला को रेस्क्यू करने को टीम हेली से भेजी। जानकारी के मुताबिक जिसे गधेरे में गिरकर महिला लापता हुई है वो कुछ दूरी पर गोरी नदी में मिल जाता है।

इन हालातों में टीम को महिला को रेस्क्यू करना किसी चुनौती से कम नहीं है। मुनस्यारी के माइग्रेशन गांव बुर्फू में बीते शनिवार देर शाम स्थानीय महिला 60 वर्षीय देवकी देवी पत्नी नैन सिंह घटकुली पुलिया से उफनाई बौला गाड़ में गिर गई।
स्थानीय लोगों ने महिला की काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मायूस होकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना के बाद प्रशासन ने महिला को रेस्क्यू करने को राजस्व व एसडीआरएफ की टीम को हेली से बुर्फू भेजा।

नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा ने महिला को रेस्क्यू करने के लिए टीम हेली से भेजी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस नाले में महिला लापता हुई है वह कुछ दूरी पर गोरी नदी में मिल जाता है। इन हालातों में टीम के लिए महिला को रेस्क्यू करना चुनौती भरा होगा। जानकारी के मुताबिक पैर फिसलने से महिला नाले में गिर गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts