Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

एक दिन में दोगुना हुए केस, हरियाणा और यूपी के कई जिलों में मास्‍क अनिवार्य, केंद्र ने केरल को दी हिदायत

खबर शेयर करें -

देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े डराने लगे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन में दोगुने हो गए हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा और यूपी की सरकारों ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं केंद्र ने केरल सरकार को हिदायत दी है कि वह हर रोज कोरोना के मामलों का अपडेट आंकड़े उपलब्ध कराए।

यूपी के इन जिलों में मास्‍क अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने कई जिलों में मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आदेश जारी किया है कि गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर और लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य होगा।

ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया

यूपी में गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत में संक्रमित मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। इसके साथ ही लखनऊ में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व निजी कार्यालयों, न्यायालयों व स्कूलों में मास्क को फिर अनिवार्य करने का निर्देश दिया है।

हरियाणा सरकार भी हुई सख्‍त

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर के चार जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए वहां मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में भी मास्क पहनना अनिवार्य बना दिया गया है। सोमवार को हरियाणा में मिले 234 कोरोना मामलों में से 198 गुरुग्राम के थे।

केरल सरकार को हिदायत

केंद्र सरकार ने केरल सरकार को हिदायत देते हुए कहा है कि वह रोजाना कोरोना के अपडेट आंकड़े उपलब्‍ध कराए। पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र ने कहा कि पांच दिनों के अंतराल के बाद राज्य की ओर से दिए जाने वाले आंकड़ों ने महामारी पर निगरानी को प्रभावित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने केरल के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव राजन एन खोबरागड़े को लिखे पत्र में कहा है कि महामारी की स्थिति के आकलन के लिए मामलों की रोजाना रिपोर्टिंग जरूरी है। इससे रणनीतियां बनाने में मदद मिलेगी।

एक दिन में 214 मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,183 संक्रमित पाए गए हैं, एक दिन पले 1,150 नए केस मिले थे। इस दौरान 214 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें 213 मौतें अकेले केरल से हैं जहां पिछले कुछ महीनों से पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ मिलाकर जारी किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में एक मौत हुई है।

दैनिक संक्रमण दर बढ़ी

हालांकि, सक्रिय मामलों में 16 की कमी आई है और इनकी संख्या 11,542 है। पिछले चार दिन से सक्रिय मामले बढ़ रहे थे। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 0.83 प्रतिशत पर पहुंच गया और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत है। कोविन पोर्टल के शाम छह बजे के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक कुल 186.60 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इनमें 99.79 करोड़ पहली, 84.38 करोड़ दूसरी और 2.42 करोड़ सतर्कता डोज शामिल हैं। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts