Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

23-27 फरवरी के बीच कई ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

खबर शेयर करें -

ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से फरवरी 2022 का माह काफी खास है। 23 से 27 फरवरी के बीच चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 23 फरवरी को गुरु अस्त होंगे। इसके बाद 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल राशि परिवर्तन होगा। इसके अगले दिन शुक्र भी इसी राशि में आ जाएंगे। मकर राशि में 6 मार्च तक चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। 27 फरवरी को मकर राशि में शनि उदित होंगे।

कुंभ राशि में अस्त होंगे गुरु-

23 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में अस्त होंगे। गुरु अस्त का मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जबकि वृषभ, कर्क, वृश्चिक, कन्या और धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को इस अवधि में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


मंगल का मकर राशि में गोचर-

ग्रहों के सेनापति मंगल, मकर राशि में गोचर करेंगे। मंगल गोचर के प्रभाव से विवाद और झगड़े बढ़ेंगे। व्यापार की दृष्टि से यह गोचर शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल गोचर वृश्चिक, मीन और सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शनि उदय-

27 फरवरी को शनि उदित होंगे। इस दौरान सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए उदय शनि शुभ होंगे, जबकि मेष, वृषभ, कन्या, कर्क, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को सतर्कता बरतनी चाहिए।

शुक्र का मकर राशि में प्रवेश-

शुक्र मकर राशि में 27 फरवरी को प्रवेश करेंगे। इस दौरान जातकों की लव लाइफ में सुधार आएगा। मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। जबकि वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized