Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बाइक टकराने पर निरंजनपुर सब्जी मंडी में मारपीट, हंगामे के बाद मंडी समिति ने अवैध रेहड़‍ियों को हटाया

खबर शेयर करें -

देहरादून: निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दो-तीन युवकों को चोटें भी आई हैं। हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हंगामे के बाद मंडी समिति ने रात को ही अवैध रूप से मंडी परिसर में संचालित रेहडिय़ों को हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात पटेलनगर स्थित एक कालेज के छात्र निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी के बाहर बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक सब्जी की ठेली लगाने वाले व्यक्ति के साथ टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद मंडी के बाहर शुरू हुआ और दोनो पक्ष लड़ते हुए मंडी के अंदर तक पहुंच गए। इस दौरान मंडी के अंदर ठेली-रेहड़ी व अस्थायी दुकान लगाने वालों और छात्रों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को बाजार चौकी ले आई।

जहां बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। विवाद के बाद मंडी समिति ने मंडी परिसर में अवैध रूप से संचालित रेहड़ी व फड़ हटा दी। बाजार चौकी इंचार्ज आदित्य सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

मंडी में नहीं मिले फल

शनिवार से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग फल लेने के लिए मंडी के अंदर गए, लेकिन वहां उन्हें फल नहीं मिले। अब जिन व्यक्तियों की रेहडिय़ां मंडी के अंदर से हटा दी गई हैं, उन्होंने मंडी के बाहर रेहडिय़ां लगा ली हैं। इस कारण मंडी के बाहर जाम की स्थिति बनने लगी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts