Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल में ‘हनीट्रैप’ का शिकार हुआ व्यापारी, वीडियो कॉल के बदले में ‘डिमांड’ सुनकर उड़े होश, पुलिस के पास पहुंचा

खबर शेयर करें -

नैनीताल। युवाओं समेत प्रतिष्ठित व्यापारियों को हनीट्रैप जाल में फंसाने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नैनीताल में भी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। लगातार व्यवसायी के पास आ रही वीडियो कॉल के बाद व्यवसायी ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पहुंचे व्यवसायी का कहना है कि बीते दो दिनों से उन्हें अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आ रही थी। जिसके बाद उन्होंने कॉल रिसीव करें तो महिला के द्वारा उनसे अश्लीलता भरी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके बाद महिला ने बार-बार कॉल करती रही जिस नंबर को ब्लॉक कर दिया।

घटना के दूसरे दिन सुबह दिल्ली से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनको फोन कर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की बात कहते हुए 31 हजार रुपए देने की मांग करी। जिसके बाद व्यवसायी ने मामले कि शिकायत और जांच को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक सिंह बिष्ट ने बताया व्यवसायी द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized