Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के बाद मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

नैनीताल के मल्लीताल निवासी महिला द्वारा पति पर बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने और बच्चा हो जाने के बाद उत्पीड़न और मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति पर कार्रवाई की मांग की थी।

बता दें कि मंगलवार को चार्टन लॉज निवासी महिला द्वारा एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें उसने आरोप लगाए थे कि उसके पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कर 2012 में उसके साथ निकाह कर लिया। जिससे उसे एक बच्चा भी हुआ। जिसके बाद पति अक्सर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगा। महिला का आरोप था कि पति के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं।

जिस कारण अब उसे घर से निकाल दिया गया है। जब वह सुलहनाम के बाद मां के घर पर रहने लगी तो पति अक्सर आकर उसके साथ मारपीट करने लगता है। साथ ही लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रहा है। जिस पर एसएसपी ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार्टर लॉज निवासी रेहान खान के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498ए, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई हरीश सिंह को सौंपी गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts