Connect with us

Uncategorized

नाबालिग भतीजी को लेकर फरार हो गया चाचा, मां ने कोतवाली में की शिकायत

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर इलाके में एक कलियुगी चाचा अपनी ही भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने कनखल थाने में आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार जगजीतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी है कि उत्तर प्रदेश के बढ़ौत जिला बागपत निवासी उसका देवर गौरव पिछले डेढ़ माह से उनके साथ रह रहा था। महिला का आरोप है कि 30 जून की रात वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला ने पहले तो अपने स्तर पर बेटी को तलाश किया। जब कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को‌ शिकायत दी। इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित व किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को ढूंढ कर लिया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts