Connect with us

Kasturi News

उत्तराखंड के केदारनाथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यूकाडा के ऑफिसर की मृत्यु की खबर सामने आ रही है।

Uncategorized

केदारनाथ में बड़ी दुर्घटना, हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से ऑफिसर का सिर कटा..मौके पर हुई मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के केदारनाथ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि यहां क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे से कटकर यूकाडा के ऑफिसर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अधिकारी का सिर हेलीकॉप्टर के पिछले पंखे की चपेट में आ गया था। जिस वक्त अधिकारी हेलीकॉप्टर से उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था और ये अधिकारी उतरते हुए थोड़ा पीछे हुए और हादसे का शिकार हो गए। रविवार की दोपहर ‘यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु किस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे । केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts