Connect with us

Uncategorized

महाराष्ट्र संकट: संजय राउत की बागियों को खुली धमकी, कब तक रहोगे गुवाहाटी में, कभी तो आओगे चौपाटी में…के बाद खलबली

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना के अंदर चल रही उठापटक के बीच भाजपा भी सक्रिय हो गई है। उधर, शिंदे गुट ने नई पार्टी शिवसेना बालासाहेब का एलान कर दिया है। इस बीच शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत लगातार बागी नेता एकनाथ शिंदे व गुवाहाटी पहुंचे विधायकों पर हमला कर रहे हैं। वह कई बार विधायकों को कथित रूप से चेतावनी भी दे चुके हैं।
इस बीच संजय राउत अपने एक ट्वीट को लेकर फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में गुवाहाटी पहुंचे विधायकों पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया, ‘कब तक छिपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में…।’ दरअसल, विधायकों की बगावत के बाद संजय राउत लगातार विधायकों को मुंबई आने के लिए कह रहे हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में विधानपरिषद चुनाव के बाद मंगलवार से शिवसेना में बगावत के सुर फूटने शुरू हो गए थे। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायक सूरत पहुंचे थे फिर वे असम के गुवाहाटी पहुंचे। इसके बाद से लगातार एक-एक करके शिवसेना के विधायक गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। शिंदे गुट का दावा है कि उनके समर्थन में 38 विधायक हैं।

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना को कोई हाईजैक नहीं कर सकता है। शिवसेना बहुत बड़ी पार्टी है। इसे आसानी से हाईजैक नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, शिवसेना को पैसे से तोड़ा नहीं जा सकता है। इसे बनाने के लिए लोगों ने कुर्बानी दी है। अपना खून बहाया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts