Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ यात्रा पर आए मध्‍य प्रदेश के यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत, चारों धाम में मृतकों की संख्या 43 पहुंची

रुद्रप्रयाग : चारधाम में तबीयत बिगडऩे से श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। बुधवार को केदारनाथ यात्रा पर आए मध्‍य प्रदेश के एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक का नाम पिजन सिंह यादव पुत्र केएस यादव, निवासी कोटरा सुल्तानाबाद भोपाल मध्य प्रदेश है। इसके साथ ही धाम में हृदयगति रुकने से मरने वालों की संख्या 18 हो गई है। जबकि, चारों धाम में यह संख्या 43 पहुंच चुकी है।

मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की हुई थी मौत

इससे पहले मंगलवार को भी दो श्रद्धालुओं की मौत केदारनाथ धाम में हुई थी। दोनों की मौत का कारण हृदयगति रुकना बताया गया। जानकारी के अनुसार बिहार के परसावा (खडिय़ा) निवासी मदनमोहन जोशी (65) की केदारनाथ जाते हुए पैदल मार्ग पर लिनचोली में तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्‍हें स्थानीय मेडिकल रिलीव सेंटर ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोली (महाराष्ट्र) निवासी बालकृष्ण महादेव (62) की भी केदारनाथ धाम में अचानक तबीयत बिगडऩे पर मौत हो गई।

हृदय गति रुकने से मरने वाले श्रद्धालु

धाम- 18 मई को- कुल मृतक

यमुनोत्री- 00- 13

गंगोत्री- 00- 04

केदारनाथ- 01- 18

बदरीनाथ- 00- 08

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts