Connect with us

Uncategorized

लो जी……हल्द्वानी के इस डॉक्टर को फार्मा कंपनी ने लगा दिया लाखों रुपये का चूना

हल्द्वानी के एक डॉक्टर को फार्मा कम्पनी ने लाखों का चूना लगा दिया। कुसुमखेड़ा निवासी एक डाक्टर नेे फार्मा प्राइवेट कंपनी पर साढ़े छह लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने कंपनी के सीइओ और सुपरवाइजर पर धोखाधड़ी व गालीगलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। डा. अंशुमन जोशी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने फेसबुक पर सेलिब्रिटी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नेहरू विहार मुखर्जी नगर दिल्ली का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में लिखा था कि कम्पनी की फ्रेंचाइजी देंगे साथ में दवा की बिक्री भी करनी होगी।

इस पर उन्होंने कंपनी सीइओ कमल आनंद और सुपरवाइजर अमित आनन्द से संपर्क किया। दोनों ने बताया कि जमानत के तौर पांच लाख और मेंटनेंस कास्ट के डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। कंपनी की शर्त पर उन्होंने छह किस्तों में साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि कंपनी के खाते में डाल दी। जिसके बाद कंपनी से उनका एग्रीमेंट हुआ। कुछ समय तक दवा भेजी भी गई। जिसे उन्होंने बेचा भी। लेकिन कंपनी ने उन्हें उनका लाभांश नहीं दिया। कोरोना का बहाना बनाकर वह टालमटोल करते रहे। जान से मारने की धमकी भी दी। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी के सीइओ व सुपरवाइजर दोनों पर धोखाधाड़ी, गालीगलौज व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

लो जी……हल्द्वानी के इस डॉक्टर को फार्मा कंपनी ने लगा दिया लाखों रुपये का चूना
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts