Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

खूनी संघर्ष: स्टोन क्रशर को लेकर जंग में एक की मौत, कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन घायल

खबर शेयर करें -

बाजपुर। बाजपुर के पिपलिया गांव में मंगलवार की आधी रात को एक स्टोन क्रेशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। इस वारदात में एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से अस्पताल और बाजपुर में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।
बताया गया है कि बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह का पिपलिया गांव स्थित एक स्टोन क्रेशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद जैसे हो डोर बेल बजाई घर के अंदर से तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।
सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तजिंदर सिंह, मोहित व हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts