Connect with us

Uncategorized

मौके की तलाश में घूम रहा शातिर कार चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी। तीन दिन पूर्व एक कार ठिकाने लगाने के बाद दूसरी कार में हाथ सापफ करने पहुंचे शातिर चोर को बनभूलपुरा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान लाइन नंबर 8 से गिरफ्तार कर लिया। कार चोर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मय टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी पुलिस लाइन नंबर 8 के पास से गांधीनगर निवासी दीपक कश्यप पुत्र हरिओम कश्यप को कार चोरी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपित युवक ने बताया कि तीन दिन पूर्व रेलवे बाजार से उसने एक अल्टो चोरी की और उसे ठिकाने लगाने के बाद आज वह दूसरी कार चोरी करने के पिफराक में था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई पंकज जोशी, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, भूपेन्द्र जेष्ठा, दिलशाद अहमद आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts