Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कैंचीधाम में करेंगे दर्शन

नैनीताल दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कैंचीधाम में करेंगे दर्शन

रामनगर (नैनीताल)। ओम बिरला 27 अप्रैल से एक मई तक पांच दिवसीय नैनीताल दौरे पर हैं। सोमवार को उनके रामनगर पहुंचने पर सांसद अजय भट्ट , जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के साथ किया गया और उन्हें टोपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को जिम कॉबेट नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 29 अप्रैल को वे रामनगर से नैनीताल पहुंचेंगे, जहां नैनी रिट्रीट में अल्प विश्राम करेंगे। इसी दिन वे एटीआई में वन पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संवाद करेंगे। शाम को वे नैना देवी टेम्पल में दर्शन कर स्थानीय स्थलों का भ्रमण करेंगे।

30 अप्रैल को ओम बिरला कैंची धाम में दर्शन करेंगे और नैनीताल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 1 मई को वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से संवाद और धार्मिक स्थलों के भ्रमण को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts