Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हटाई गई मजार, स्थानीय लोगों ने समतल कर दी जमीन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के दन्यूडा गांव में बनी मजार को गांव के परिवार की सहमति के बाद हटाने का निर्णय लिया है।

दरअसल करीब एक माह पूर्व अल्मोड़ा जनपद का दन्यूडा गांव तक चर्चाओं में आया था जब यह बनी एक मजार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद सभी के मन में यह सवाल उठ रहा था कि एक मुस्लिम विहीन क्षेत्र में अचानक से मजार कहा से आ गई। बरहाल जानकारी जुटाई गई तो गांव के ही एक परिवार ने करीब 2 साल पहले किन्हीं कारणों की वजह से यह मजार बनाई थी।

वहीं अब मामला सामने आने के बाद सल्ट विधानसभा के विधायक महेश जीना ने गांव के परिवार से बातचीत की और क्षेत्रीय भावनाओं को देखते हुए इसे हटाने पर विचार विमर्श किया। स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए परिवार ने मजार हटाने का निर्णय लिया है। जिसे हटाने का कार्य शुरू हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts