Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा, प्रदेश पदाधिकारी है पीड़िता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी की युवा इकाई की एक प्रदेश पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा गया है कि इस नेता ने आरोपित पीड़िता से वर्ष 2018 से उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर लगातार कई बार जबर्दस्ती डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाए। आरोपित से पीड़िता को एक बच्चा भी हुआ है। पीड़िता ने आरोपित के पास पिस्टल होने का हवाला देते हुए उससे अपने बच्चे व परिवार को जान का खतरा भी बताया हैं।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 506 के तहत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तरुण साह नाम के आरोपित ने उससे 2018 में संबंध बनाए और उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके घर में ही उसे अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध समाज का डर दिखाकर उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया। लोक-लाज का हवाला देकर चुप कराया और बार-बार धमकाया। वर्ष 2019 में पीड़िता का आरोपित से बच्चा भी हुआ।
इसके साथ ही आरोपित ने पीड़िता को समाज में बदनाम और बार-बार परेशान भी किया। आरोपित पीड़िता को शारीरिक संबंध न बनाने पर समाज में सब बता देने की बात कही। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी कहा है कि आरोपित के पास लाइसेंसी पिस्टल है, लिहाजा उसे, उसके पति, बच्चे व परिवार को आरोपित से जान का खतरा है। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार रात मुखानी पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts