Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर बोला हमला, कहा- जनता से विश्‍वासघात कर रही है सरकार

खबर शेयर करें -
देहरादून जनपद के प्रेमनगर में कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए आतुर है।

Uttarakhand Assembly Elections 2022 भाजपा सरकार के कुशासन से परेशान जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए आतुर है। समाज का हर वर्ग राज्य से भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। यह बातें नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रविवार को प्रेमनगर में कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। वह कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित कर रहे थे।

समारोह का आयोजन उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की ओर से किया गया था। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कहा कि डबल इंजन का जुमला देने वाले भाजपा नेताओं और सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस बार कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराएं।

सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया कि कार्यक्रम में सुभाष नागपाल के नेतृत्व में क्षेत्र के 110 वरिष्ठ नागरिकों ने कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुशासन से परेशान जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को वादाखिलाफी का सबक सिखाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डा. जसविंदर सिंह गोगी आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने बेरोजगारी और महंगाई पर लगाई चौपाल

रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित भगत सिंह कालोनी में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी ने बेरोजगारी व महंगाई पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से नागरिकों का जीना दूभर हो गया है। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाएगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली व मोहम्मद इकरार, प्रदेश सचिव मंजू तोमर, रीता कुमारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized