Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ग्रहण किया पदभार, हवन-पूजन के बाद संभाली जिम्‍मेदारी

खबर शेयर करें -

 देहरादून : विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा में कार्यभार ग्रहण किया। कांग्रेस नेतृत्व ने हाल में ही प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल (नेता प्रतिपक्ष) व उप नेता प्रतिपक्ष के पदों पर नियुक्तियां की थीं।

जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया।

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अपने कार्यालय में हवन-पूजन के बाद कार्यभार संभाला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य को पहली बार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इस दौरान विधायक सुमित ह्रदयेश, भुवन कापड़ी, मनोज तिवारी , अनुपमा रावत , ममता रावत और गोपाल राणा मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts