Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

लैंड यूज बदलने को 1 लाख मांगे कानूनगो ने, शिकायत हुई तो अब रंगे हाथ रिश्वत लेते शिकंजे में

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के रुड़की में 15 हजार घूस लेते कानून गो को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपित कानूनगो राजकुमार निवासी विकास नगर देहरादून को पंद्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंडियाकी निवासी एक व्यक्ति ने तहसील में अपनी भूमि का उपयोग परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए कानूनगो एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जिस पर शिकायतकर्ता ने असमर्थता जताई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की।

शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज शिकायतकर्ता पंद्रह हजार रुपये लेकर कानूनगो राजकुमार को देने आया था, जैसे ही उसने रुपए लिए विजिलेंस टीम ने आरोपति को दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं तहसील के लेखपाल कक्ष के दरवाजे को बंद कर दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts