Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

ललि‍त नैनवाल ने बेटी मिताली के नाम पर गेमिंग एप पर बनाई IPL टीम, जीत गए दो करोड़

खबर शेयर करें -

ऊपर वाला देता है तो छप्परफ़ाड़ कर देता है। यह कहावत एक बार फिर सच हुई है। अल्मोड़ा जिले की भतरौजखान निवासी दो साल की मिताली की किस्मत रातों रात चमक गई और वह घर बैठे करोड़पति बन गई। यह करिश्मा उसके पिता ललित नैनवाल ने उसके लिए कर दिखाया। उन्होंने एक मोबाइल गेमिंग एप पर बेटी मिताली के नाम से अपनी आइपीएल टीम बनाई और दो करोड़ जीत गए।

भतरौजखान के च्यूनी निवासी ललित नैनवाल ने अपनी दो साल की बेटी के नाम पर ड्रीम-11 में दोनों टीम से खिलाड़ी चुनकर अपनी टीम बनाई। उनकी बनाई टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर 860 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जैसे ही ललित नैनवाल को पता चला कि उन्होंने दो करोड़ रुपए जीत लिए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ पल के लिए उनको यकीन नहीं हुआ।

ललित ने कहा कि उसने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी बड़ी रकम नहीं देखी है। कभी सपने में भी यह नहीं सोचा था कि एक दिन करोड़पति बन जाएगा। परिवार के लिए यह सपने के साकार होने जैसा है। मिताली के पिता ललित नैनवाल वर्तमान में काशीपुर में प्राइवेट जॉब करते हैं। पत्नी व बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। उनके माता पिता गांव में ही रहते हैं।

ललित ने आईपीएल IPL में दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच हुए मैच में अपनी टीम में दिनेश कार्तिक को कप्तान बनाया था और डेविड वार्नर को उप कप्तान बनाया था। बैंगलोर ने इस मैच में जीत दर्ज की थी, बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाए और दिल्ली टीम सात विकेट के नुकसान पर 173 रन बना पाई। उनकी बनाई टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर 860 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने दो करोड़ जीत लिए। धनराशि जीतने के बाद 30 फीसद टैक्स कटकर बाकी रुपए ललित मोहन के खाते में आएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts